नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली। देश के सात प्रमुख शहरों में दफ्तरों के लिए जगह पट्टे पर लेने की गतिविधि चालू वर्ष की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 15 प्रतिशत बढ़ गई है। संपत्ति सलाहकार कंपनी कोलियर्स इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान सातों शहरों में कुल 1.83 करोड़ वर्ग फुट जगह किराए पर ली गई, जो पिछले साल इसी समय 1.59 करोड़ वर्ग फुट थी। इन सात शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भारत में अपने केंद्रों का विस्तार किए जाने से दफ्तरों के बाजार में यह तेजी बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...