भागलपुर, फरवरी 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सात निश्चय योजना तीन के तहत जिले में सात नए डिग्री महाविद्यालय खोले जाएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जिला शिक्षा कार्यालय को पत्र दिया गया है, जिसके बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। नए कॉलेज खुलने से खासकर ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026 की शुरुआत में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी। कॉलेज स्थापना के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान की जा रही है। इस बाबत गुरुवार को डीपीओ माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार सुमन ने गोपालपुर, इस्माईलपुर, खरीक व रंगरा चौक इलाके में महाविद्यालय के संचालन के लिए सरकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.