सात परीक्षा केंद्रों में री-नीट कल
धनबाद, जून 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है। धनबाद में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में चार हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने बताया कि निषेधाज्ञा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में अनावश्यक भीड़ लगना, अवैध रूप से मटरगश्ती करना, ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करना, अनाधिकृत रूप से हथियार लेकर चलना, कदाचार से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि एवं वास्तु का उपयोग करने आदि को प्रतिबंधित किया गया है। यह भी पढ़ें- परीक्षा केन्द्रों पर 500 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.