अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप विवि द्वारा सभी महाविद्यालयों में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा रही है। इस दौरान सात परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम के माध्यम से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरा चार महाविद्यालयों के माइक और तीन महाविद्यालयों के कैमरे बंद पाए गए। विश्व विद्यालय प्रशासन ने सभी केंद्रों को नोटिस जारी किया है। राजा महेंद्र प्रताप विवि द्वारा कंट्रोल रूम से की गई निगरानी में भोर जगन्नाथ सिंह वसदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय दत्ता चोली खुर्द अलीगढ़ में कैमरा बंद, ज्ञान विज्ञान इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, पखौड़न खैर में माइक बंद, वीरखंड महाविद्यालय, नगला झंडा अलीगढ़ में कैमरा बंद, भूरी सिंह महाविद्यालय, कुशवा पूंडरी, जलेसर एटा में कैमरा बंद, ब्रजराज सिंह महाविद्यालय यशोदा नगर पुराओं जीटी रोड एटा...