भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सात पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर गोपाल सिंह को मोजाहिदपुर अंचल इंस्पेक्टर बनाया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार को पीरपैंती और इंस्पेक्टर अरुण कुमार को सदर अंचल इंस्पेक्टर बनाया है। इंस्पेक्टर रंजीत यादव को कहलगांव अंचल और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव को एसएसपी कार्यालय में ओएसडी बनाया गया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र राम को दंगा बल का प्रभारी व इंस्पेक्टर नीरज को दिवा शाखा का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...