सात पड़हा जतरा की तैयारी को लेकर हुई बैठक
रांची, मई 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड स्थित सात पड़हा दरहा मरचा में गुरुवार को पड़हा समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी एक जून को चनगनी में आयोजित होने वाले वार्षिक सात पड़हा जतरा समारोह की तैयारी और सफलता को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता सात पड़हा जतरा समिति के अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा ने की। उन्होंने पड़हा समाज के लोगों से एकजुट होकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर मुखिया मंगरा उरांव, रमेश केरकेट्टा समेत पड़हा प्रेमी व दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.