मऊ, मार्च 20 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत में सात पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायत के संचालन और विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता को लेकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। सात ग्राम पंचायत सदस्यों के त्याग पत्र देने से हड़कंप मच गया।त्यागपत्र देने वाले सदस्यों में त्रिभुवन, रामध्यान, चनरमी, आरती सिंह, उर्मिला, कुंवर, धनवती ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान सुशीला की कार्यशौली के कारण विकास कार्य सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने पद से त्याग पत्र दिया है। इस पूरे मामले में खंड विकास अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि सभी 7 सदस्यों के अलग-अलग आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी आवेदन सम्बंधित उच्चाधिकारियों को भेजे जाएंगें, इसके बाद नियमानुसार आगे की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.