सात निश्चय-3 के तहत सहयोग शिविर आयोजित, प्रभारी सचिव ने सुनीं जनसमस्याएं
पूर्णिया, जून 2 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3 के तहत 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जलालगढ़ प्रखंड की एकंबा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जल संसाधन विभाग के सचिव सह पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने पौधारोपण कर किया। उद्घाटन के बाद प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से समाधान करना है। उन्होंने ग्रामीणों से संबंधित विभागों में आवेदन देने की अपील करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.