मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के सात अंगीभूत महाविद्यालयों को राज्य सरकार की सात निश्चय योजना-3 के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू हो गयी है। इसे लेकर 10 मार्च को पटना में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए चयनित सभी कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्यों को पत्र भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कार्यशाला का आयोजन पटना के आर ब्लॉक स्थित एक होटल में किया जाएगा, जहां राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की रणनीति और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। बताया गया कि इस योजना के पहले चरण में आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर तथा कोसी कॉलेज ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.