सात निश्चय योजना के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप
बांका, अप्रैल 9 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खडहरा पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016 से 2021 के बीच कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप सामने आया है। पंचायत के वार्ड संख्या 12 से जुड़े इस मामले को लेकर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश मिश्रा ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीएम के आदेश पर प्रशासनिक टीम गांव पहुंची तथा मामले की जांच का प्रयास किया लेकिन विधि व्यवस्था उत्पन्न होने के कारण जांच टीम को लौटना पड़ा। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उक्त अवधि में पंचायत में हुए कई सरकारी कार्यों में फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हुआ और सरकारी राशि का गबन किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.