सीतामढ़ी, जून 11 -- ज्ञानरंजन सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में गुरुवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय-2 एवं सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रिची पांडेय ने की। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण और स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा में जनभागीदारी बढ़ाने पर बलयोजनाओं का उद्देश्य जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने, कौशल विकास कार्यक्रमों को गति देने तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दि...