बिहारशरीफ, मार्च 28 -- संचालन को लेकर पंचायत व वार्ड स्तरीय कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण फोटो: पंचायत: जिला पंचायत संसाधन केंद्र में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में शामिल कर्मी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सात निश्चय पार्ट तीन के तहत गांवों में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए पंचायत राज से मोक्षधाम का निर्माण कराया जायेगा। मोक्ष धाम के निर्माण पर 22 लाख 17 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। इसमें बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था होगी। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानागर से लेकर पेयजल के लिए स्टैंड पोस्ट होगा। इसके संचालन के लिए शनिवार को जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में पंचायत व वार्ड स्तरीय कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीपीआरओ साकेत कुमार व नोडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि वहां बोरिंग करायी जाएगी। शव को जलाने के लिए पक्का प्लेटफार्म...