सहरसा, फरवरी 10 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। रकिया में पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने स्व. संतोष मेमोरियल वालीबाल टूर्नामेंट का उदघाटन किया। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने कहा कि वृहत्तर पंचगछिया का यह धरती खेल के क्षेत्र में सदैव अव्वल रहा है। गांव में इस तरह के आयोजन से बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ शारिरीक विकास होता है। खेल के माध्यम से युवा पीढी नौकरी पा सकते हैं। राज्य सरकार सात निश्चय-3 में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढावा देने के लिये बहुत से प्रयास कर रहे हैं। सरकार ने मेडल लाओ, नौकरी पाओ की घोषणा की है ताकि बच्चे खेल के माध्यम से आगे बढकर नौकरी पायें। पूर्व सांसद ने स्व. संतोष के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं खेल के प्रति उनकी रूचि की सराहना की। पूर्व सांसद ने युवाओं से खेल में बढ चढकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.