सात नामजद सहित 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, मई 21 -- मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव निवासी रवि कुमार ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में सात नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रवि कुमार के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह सामान लेने बाजार गया था। आरोप है कि उसी दौरान गांव के अनिल राजभर, रोहित, विनय उर्फ करिया, रवि, भोला, कल्लू, नेता समेत 10अन्य लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गईहै।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.