गुड़गांव, नवम्बर 5 -- गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि सात नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर पूरा देश इस गीत को गाएगा। भाजपा पूरे देश में राष्ट्रगीत की वर्षगांठ को धूमधाम से मनाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकारी, निजी स्कूल, कालेज, संस्थानों में भी राष्ट्र गीत को गाया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि गुरुग्राम के लेजरवैली मैदान में भी राष्ट्रगीत का भव्य आयोजन होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ बुधवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में इस आयोजन को लेकर पत्रकारों से बात कर रहे थे। राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की रात को शुचेता कृपलानी ने नेहरू के भाषण से पहले भी यह गीत गाया। अगली सुबह यानी 15 अगस्त 1947 को साढ़े छह बजे रेडियो पर इसका प्रसारण किया गया। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.