खगडि़या, जुलाई 1 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम खगड़िया जिला सात नदियों का संगम क्षेत्र माना जाता है। जिले से होकर गंगा, कोसी, बागमती, गंडक समेत सात प्रमुख नदियां गुजरती हैं। इनमें कोसी नदी को बिहार का अभिशाप कहा जाता है, लेकिन खगड़िया में केवल कोसी ही नहीं, बल्कि लगभग सभी नदियां हर वर्ष बाढ़ और कटाव के रूप में जिलेवासियों की कठिन परीक्षा लेती हैं। सरकार द्वारा कटाव रोकने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इस वर्ष भी जिले के कई इलाकों में कटाव जारी है। जबकि कई गांव कटाव के मुहाने पर खड़े हैं। कुछ स्थानों पर कटाव निरोधी कार्य चल रहा है, लेकिन कई संवेदनशील क्षेत्रों में अब भी ठोस पहल नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- सात नदियां हर साल लेती हैं इम्तिहान, कई गांवों पर मंडरा रहा खतराचौथम प्रखंड के कई गांवो...