गुमला, जुलाई 3 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर का प्रसिद्ध पर्यटन व पिकनिक स्थल सात धरवा अब पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बन गया है। शंख और लावा नदी के संगम तट पर वन विभाग द्वारा 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इको हट का उद्घाटन शुक्रवार को गुमला डीएफओ अहमद बेलाल अनवर ने फीता काटकर किया। इसके शुरू होने से अब पर्यटक प्राकृतिक वातावरण के बीच रात्रि विश्राम का भी आनंद ले सकेंगे। चैनपुर मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर स्थित सात धरवा अपनी प्राकृतिक सुंदरता,घने जंगलों और कलकल बहती नदियों के कारण वर्षों से जिले का प्रमुख पिकनिक स्पॉट रहा है। खासकर दिसंबर और जनवरी में नववर्ष के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- प्रकृति व जैव विविधता का संरक्षण कर जोन्हा फॉल का होगा विकास : संजीवइको हट का महत्व इको हट बनन...