मुजफ्फर नगर, जून 8 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की टीम ने भगत सिंह रोड पर अभियान चलाते हुए सात दुकानों से 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है। वहीं इन दुकानों से करीब 14 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला है। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत भगत सिंह रोड पर स्थित पॉलिथीन तथा प्लास्टिक विक्रेताओं की दुकानों पर नगर पालिका की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर चालान वसूला गया। वहीं प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए आम जनमानस को जागरूकता किया गया। अभियान के अंतर्गत 7 दुकानों से 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई है। यह भी पढ़ें- धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित पॉलिथीन-डिस्पोजल, पालि...