गिरडीह, जनवरी 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। माहुरी छात्रावास सह मां मथुरासिनी मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक 26 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होनेवाले 51 हजार सप्त दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुलाई गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता माहुरी वैश्य महामंडल की धर्म संचार मंत्री कंचन एकघरा एवं मंदिर प्रभारी मनीष आकाश ने की। बैठक में गिरिडीह और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों की महिला समितियों और केंद्रीय समितियों ने हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस चर्चा में कार्यक्रम के सफल संचालन, स्वयंसेवकों की नियुक्ति और सात दिनों के अनुष्ठान को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, शिक्षा मंत्री प्रमोद कुमार, केंद्रीय महिला समिति अध्यक्ष प्रतिमा सेठ, सचिव उमा देवी और कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.