सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति
सीवान, जून 8 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पकड़ी पंचायत अंतर्गत शेखपुरवा स्थित सिद्धेश्वरी हनुमत मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति हवन के साथ संपन्न हो गया। वहीं अंतिम दिन आचार्य लक्ष्मी निधि मिश्र व उनके सहयोगियों में सोमनाथ शुक्ल, मुन्ना,गोलू, मुकेश व जय शंकर के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पकड़ी पंचायत के पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.