कोडरमा, मार्च 6 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के अड्डी बंगला स्थित दुर्गा मंडप के समीप जय सियाराम सत्संग समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय श्री राम कथा वाचन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 11 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 6.30 बजे तक आयोजित होगा, जबकि 18 मार्च को हवन व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदीप केडिया ने की, जबकि संचालन अरुण मोदी ने किया। महोत्सव के दौरान रामकथा का वाचन प्रख्यात राम कथावाचक पंडित रामकरण सहल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 11 मार्च को रामकथा महात्म्य, 12 मार्च को शिव विवाह व सती चरित्र, 13 मार्च को रामजन्म, बाल लीला व अहिल्या प्रसंग, 14 मार्च को धनुष यज्ञ, राम विवाह और वनवास, 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.