मेरठ, फरवरी 22 -- दौराला। पीरपुर गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा वाचक ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की। कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के भजनों के साथ कथा का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह रहे। कथावाचक ने श्रद्धालुओं से भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि भगवान राम ने पिता के वचन का पालन करने के लिए 14 वर्ष तक वनवास काटा। कई कठिनाई झेली। सभी को अपने माता पिता की आज्ञा माननी चाहिए और सेवा करनी चाहिए, तभी जीवन सफल होगा। श्रीराम कथा सुनने के लिए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता सुनील भराला आदि गणमान्य भी पहुंचे। कथा सुनने के लिए सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांवों के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.