रामगढ़, फरवरी 25 -- गोला, निज प्रतिनिध। गोला के पाठक टोला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पूर्णाहुति के पूर्वसंध्या छठे दिन बुधवार को नगर भ्रमण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण के दौरान भगवान कृष्ण की झांकी व पालकी निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों में नाचते झूमते नजर आए। मौके पर कार्तिक पाठक ने बताया कि हमारे आवास में उपनयन जनेऊ संस्कार के दौरान वृन्दावन के पुरोहितों की ओर से सात दिवसीय श्री श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा के साथ कथा अनुष्ठान शुरू किया गया था। आज नगर भ्रमण होगा। इसकी पूर्णाहुति कल होगी। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। साथ ही प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर मुहल्ले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धा और भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.