दुमका, मार्च 24 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट- हजरण गांव स्थित राधे-कृष्ण मंदिर परिसर मे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया गया है। यह भागवत कथा 20 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन संध्या समय कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक श्रीधाम वृंदावन से आये धनुर्धराचार्य जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। जिनके प्रवचन को सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...