पूर्णिया, अप्रैल 6 -- रूपौली, एक संवाददाता।नगर पंचायत रूपौली के बिरौली बाजार में रविवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा के निकलते ही पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया और राधे-राधे के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सनातन भागवत परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कथा वाचन के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश से तपोनिष्ठ संत स्वामी श्री अशोकानंद जी एवं स्वामी अमृत प्रकाश पधारे हैं। उनके द्वारा भागवत कथा के साथ देवी भागवत, श्रीराम कथा एवं शिव कथा का भी वाचन किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा की शुरुआत कथा स्थल से विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके बाद सैकड़ों कुमारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर बिरौली बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचीं, जहां से जल भरकर विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करते...