जामताड़ा, मार्च 11 -- सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश यात्रा फतेहपुर, प्रतिनिधि।फतेहपुर प्रखंड के जामबाद गांव स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में 551 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर जामबाद नदी घाट तक पहुंची। यात्रा में महिलाएं और कन्याएं पीताम्बर धारण कर हरिनाम संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ीं। भक्ति गीतों और जयघोष के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल होते रहे। नदी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः कथा स्थल लौटे, जहां कलश पूजन के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.