सराईकेला, मार्च 17 -- खरसावां। खरसावां अंतर्गत बेहरासाई में रामकृष्ण कथा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर भक्ति और आध्यात्म का वातावरण बना हुआ है। जहां दूर-दूर से लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। कथावाचक रजत रसराज प्रवचन और भगवान कृष्ण के भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दे रहे हैं। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेने में ही परम आनंद है। मनुष्य को शुद्ध जीवन जीते हुए मृत्यु को परम सत्य के रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने भागवत का अर्थ समझाते हुए बताया कि "भा" का अर्थ भक्ति, "ग" का अर्थ ज्ञान, "व" का अर्थ वैराग्य और "त" का अर्थ तत्व (परम तत्व) है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मन को शुद्ध करने और जीवन के दु:खों से मुक्ति दिलाने का मार्ग...