सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
बस्ती, मई 2 -- छावनी। क्षेत्र के जितियापुर गांव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन अयोध्या धाम से आए कथावाचक अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने कथा का महत्व बताया। कथा व्यास ने कहा जब जीव के भाग्य का उदय होता है। जन्म जन्मांतर के बाद पुण्य का उदय होता है तब जीव को भागवत कथा की प्राप्त होती है। कथा व्यास ने बताया कि भगवान शिव पार्वती कैलाश पर्वत से भ्रमण करने निकले। इस दौरान भगवान शिव ने कहा सभी तीर्थ स्नान से जिस पुण्य की प्राप्ति होती है, उतना ही पुण्य श्रीमद्भागवत कथा सुनने से प्राप्त होता है। इस मौके पर मुख्य यजमान मंजू लता त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, रोहित, गोपालजी सोनी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.