संभल, जून 17 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के शंकर इंटर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ पतंजलि के राज्य संगठन मंत्री कुलदीप ऐरन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग साधकों को संबोधित करते हुए कुलदीप ऐरन ने कहा कि काम, क्रोध और लोभ का त्याग कर योग के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति परम गति को प्राप्त करता है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के आत्मसंयम योग का उल्लेख करते हुए बताया कि आध्यात्मिक मार्ग पर बढ़ाया गया एक भी कदम व्यर्थ नहीं जाता। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन पेट रोगों से बचाव के बताए उपाय योग और सद्कर्म मनु...