बागेश्वर, मार्च 19 -- कांडा। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कानेकन्याल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत गीत एवं एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सरोज आर्या रही, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हीरा सिंह कर्म्याल, आलम मेहरा और वीरेन्द्र नगरकोटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डा. आशा आर्या ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...