नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई (छात्र) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम हुए। शिविर का मुख्य विषय शिक्षा व उद्यमिता था। प्रथम सत्र में एनएसएस स्वयंसेवकों ने टीमों में विभाजित होकर निठारी में शिक्षा और स्वरोजगार के अवसरों पर जागरुकता संवाद व मार्गदर्शन गतिविधियां आयोजित की। इस दौरान स्वयंसेवकों ने बच्चों की छोटी कक्षा, माता-पिता और युवाओं से संवाद, रोजगार से संबंधित चर्चा की व गांव में शिक्षा एवं व्यवसाय से संबंधित सर्वेक्षण भी किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. दिनेश चंद्र समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.