गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय आर्य नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नूतन जीना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने अतिथि परिचय दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के समक्ष सात दिवसीय विशेष शिविर में होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्राचार्या डॉ. रीना त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम श्रीवास्तव एवं डॉ. गीता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.