पिथौरागढ़, फरवरी 26 -- डीडीहाट। संत नारायण स्वामी महाविद्यालय नारायण नगर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। ओगला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक उमा दिगारी ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। बाद में स्वयंसेवकों ने जिमीवाल पहुंचकर रास्तों और नौलों की साफ-सफाई की। बाद में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्या प्रो डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. दिनेश कोहली, वन दरोगा सुनीता पाठक, पंकज रावत, सलमान हुसैन, कुलदीपक, पंकज सिंह, डॉ. टीका सिंह, धीरज जिमीवाल, विजय सिंह जेठी, गंगा बसेड़ा, नेहा पाल, खधोत ओझा, मृगेंद्र, माधवी पाठक, मुन्नी पाठक, धीरू जिमीवाल, सुंदर जिमीवाल, डॉ. टीका सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...