पिथौरागढ़, मार्च 12 -- बेरीनाग। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय ने किया। प्राचार्य पाण्डेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला और स्वयंसेवियों से सदैव अनुशासन प्रिय रहने की बात कही। इस दौरान डॉ. पीएस मेहरा, डॉ. जेएन पंत, डॉ. बीना लोहिया, डॉ. सुबोध सिंह भंडारी, डॉ. लीलाधर मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी, डॉ. गरिमा देव, डॉ. विनीता टम्टा, डॉ. रेनू टम्टा, विवेक कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...