विकासनगर, मार्च 14 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को ग्राम पंचायत टुंगरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण एवं मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विवेक रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा पूरे देश में सच्चे समाजसेवियों का निर्माण किया जाता है। इस बार राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य थीम यूथ फॉर भारत है। उन्होंने कहा की 2047 तक विकसित भारत में सभी युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.