बांदा, सितम्बर 24 -- बांदा। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा द्वारा सात दिवसीय रेबीज जागरूकता सप्ताह 22 से 28 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। जागरुकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय एवं विद्यार्थियों को रेबीज जैसे गंभीर एवं घातक रोग के प्रति जागरूक करना तथा मानव एवं पशुओं में इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उपायों की जानकारी प्रदान करना है। जागरुकता सप्ताह की शुरूआत ग्राम मवई बुज़ुर्ग में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम एवं टीकाकरण शिविर के आयोजन के साथ हुई। कार्यक्रम में ग्राम मवई बुज़ुर्ग के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष रेबीज जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में विद्यार्थियों को रेबीज के कारण, संक्रमण के तरीके, प्रमुख लक्षण, पशु क...