सीवान, मार्च 7 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सारेया ग्राम स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के वर्षगांठ अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं और महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा बलऊं पंचायत स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर जनता बाजार के ढोंढ स्थान मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय तथा जय श्रीराम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चना के साथ यज्ञ अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.