मेरठ, मार्च 10 -- खरखौदा कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरखोदा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन एवं शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या नीलम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खरखौदा सतेंद्र पाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा फीता काटकर किया गया। नीलम सिंह ने सभी छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर जानकारी दीं एवं लक्ष्य गीत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज एवं डॉ. संदीप गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...