भागलपुर, मार्च 10 -- मुरारका महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय कुलगीत एवं दीप प्रज्जवलन महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की रूपरेखा पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार रंजन ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पहले दिन महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र प्र. सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...