मुंगेर, फरवरी 10 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत बाबा ऊंचेश्वरनाथ मंदिर, देवघरा के प्रांगण में महाशिवरात्रि के मोके पर आयोजित सात दिवसीय राम कथा को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। देवघरा स्थित शिवगंगा से करीब 500 कन्याओं ने कलश में जल भरकर देवघरा, ठाढ़ा, लश्करा आदि गांवों का भ्रमण कर कथा स्थल पहुंची। कथा वाचक ने वैदिक मंत्रों के साथ कलश को स्थापित कराया। बनारस से आए कथावाचक मनोरमा यादव द्वारा राम कथा की जाएगी। जिसको लेकर क्षेत्र के कथा श्रवण करनेवालों में उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर मिथुन कुमार, मुखिया सुरेश यादव, महेश यादव आदि मौजूद थे। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...