कोडरमा, अप्रैल 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत स्थित महिला डिग्री कॉलेज परिसर में पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय आवासीय योग यज्ञ रोगोपचार शिविर का समापन रविवार को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग के माध्यम से कई प्रकार के रोगों से बचाव संभव है और यह एक स्वस्थ जीवन का सरल व प्रभावी उपाय है। शिविर के दौरान पतंजलि योग समिति के योगाचार्य रामपुकार भारती ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं रोगों के उपचार से संबंधित विशेष योगाभ्यास कराए। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चले इस शिविर में लोगों को स्वस्थ जीवनशै...