बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बीहट। निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के वार्ड 10 स्थित राजकीयकृत मध्य सह उच्च विद्यालय जैमरा में शुक्रवार को सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के बैनर तले शुरू हुए योगासन प्रशिक्षण कैम्प में दोनों विद्यालयों के करीब 500 बच्चों समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के जिला सचिव योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार कहा कि जिले के नौनिहालों में योगासन के माध्यम से जीवन में स्वस्थ परम्परा व योगासन खेल में अपने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से योगासन कैंप की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि 10 मई को जिला खेल भवन सह व्यामशाला समाहरणालय में एक दिवसीय जिला योगासन चैम्पियनशिप में चयनित योगासन खिलाड़ी भाग लेंगे तथा विद्यालय स्तरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.