चंदौली, जून 16 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव चौराहे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में सोमवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सात दिवसीय योगाभ्यास शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन 60 से 70 की संख्या में लोग योगाभ्यास किए। शिविर में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि प्रतिभागी स्वयं योग करने के साथ-साथ दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक कर सकें। इस अवसर पर शाखा कार्यवाह अरविंद सिंह, खंड व्यवस्था प्रमुख बृजेश, कमलेश, मिथिलेश, भारत, पारस, सुधा, अंजली, सरोज आदि उपस्थित रहे। शिविर का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के बीच योग का महत्व बढ़ा:विशाल मित्तल यह भी पढ़ें- योग करने जुटे लोग, निकाली गई जन जागरूकता...