साहिबगंज, मार्च 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के गुणहारी पंचायत अंतर्गत मंडई स्थित श्री श्री 108 पगली दुर्गा मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजन को लेकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पगली दुर्गा मंदिर मंडई के द्वारा सोमवार को 5001 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा ढोल -नगाड़े ,गाजे-बाजे, डीजे एवं यात्रा में शामिल सभी भक्तजन के हाथ में भगवा झंडा एवं माथे और गले में जय श्री राम,जय माता दी के नाम के पट्टी बांधकर जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर मंडई, बेगमपुरा, कैलाश पोटरी, नया बस्ती, तीन पहाड़ मोड, कासिम बाजार, विवेकानंद चौक आदि लगभग 5 किलोमीटर की यात्रा तय कर राजमहल सूर्यदेव घाट उत्तरवाहिनी गंगा तट पहुंचकर पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उत्तर वाहिनी गंगा तट पर प...