कटिहार, फरवरी 14 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पूजा, अनुष्ठान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हो गया। छह फरवरी से डंडखोरा पंचायत के काली स्थान के समीप में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। अंतिम दिन हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हुआ। कथा वाचन के दौरान कथावाचक शिवानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला, भक्ति मार्ग और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर प्रवचन का श्रवण करते रहे। महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। भगवान की लीलाओं एवं कथाओं से से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों मनंजय कुमार झा, सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.