सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर 151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
दुमका, अप्रैल 27 -- मसलिया प्रखंड के बलियाजोर पंचायत अंतर्गत चांदना गांव में मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर 151 कुमारी कन्याओं ने गाजे-बाजे, खोल-करताल और हरिनाम संकीर्तन के साथ चांदना नदी से पवित्र जल लाकर विधिवत कलश स्थापना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बताया जाता है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बांग्ला नववर्ष के शुभ अवसर पर अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया है। सात दिवसीय कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास प्रेम बल्लभ दास जी महाराज अपने मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। कथा प्रवचन 27 अप्रैल 2026 से 3 मई 2026 तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से प्रारंभ होगा। वहीं 4 मई 2026 (बंगला 20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.