जामताड़ा, मार्च 20 -- सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र जामताड़ा, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत खुदुडीह गांव स्थित दीनबंधु आश्रम में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। आयोजन 26 मार्च तक चलेगा। सुबह कथा स्थल से अजय नदी तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। नदी तट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जल भरकर श्रद्धालु पुनः कथा स्थल पहुंचे। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में बलदेव महतो अपनी पत्नी, पुत्र निरंजन यदुवंशी एवं पुत्रवधू के साथ मौजूद रहे। कथा के प्रथम दिन आचार्य पंडित कुलदीप कृष्ण ने श्रीमद्भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.