हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी। गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला नैनीताल की ओर से सात दिवसीय बेसिक कोर्स शुरू हो गया है। इसमें हल्द्वानी ब्लॉक व नगर क्षेत्र के निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने बताया कि शिविर में शिक्षकों को अनुशासन, नेतृत्व, फ्लैग प्रोसिजर, मानचित्र अध्ययन और गांठ बंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण से शिक्षक अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर बेहतर नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...