रांची, जुलाई 6 -- रांची, संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में सोमवार को सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत हुई। 'इंडस्ट्री 4.0 एप्लिकेशन्स एज-इनेबल्ड आईओटी सिस्टम्स' विषय पर आधारित इस 42 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एज कंप्यूटिंग, आईओटी, एज एआई, टाइनीएमएल, क्लाउड इंटीग्रेशन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनआईटी पटना की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईसीटी एकेडमी के सहयोग से आयोजित इस प्रोग्राम में देशभर से 82 संकाय सदस्य, शोधार्थी और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और शोधार्थियों को नई तकनीकों से जोड़कर अनुसंधान को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रताप, डॉ. संजय कुमार, डॉ. एसएस सोलंक...