गिरडीह, मार्च 12 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्राम पाराखारो एवं श्यामसिंह नावाडीह के बीचों बीच बुढ़िया नदी स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में सात दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य समापन बुधवार को हो गया। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-जाप के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। महायज्ञ के समापन पर आचार्यों द्वारा पूर्णाहुति हवन कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूति देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। सात दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा। समापन के दिन आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.